Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 4, 2026

जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, देहरादून में धीरे धीरे बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो रही है। आज बुधवार चार फरवरी की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में धूप खिल गई थी। मैदानी क्षेत्र में धूप के चलते तापमान में भी गिरावट नहीं है। साथ ही ज्यादा सर्दी का अहसास नहीं है। आने वाले दिनों में तो देहरादून का तापमान धीरे धीरे बढ़ने की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चार और पांच फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। छह फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। इस दिन हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात और आठ फरवरी को राज्य के जिलों में मौसम शुष्क हो सकता है। नौ और 10 फरवरी को राज्य के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन तक राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। सप्ताह के दौरान पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का अनुमान है कि चार फरवरी को हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिले के साथ ही देहरादून, पौड़ी, नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला भी पड़ सकता है। ऐसे में उक्त जिलों और क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच फरवरी को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज बुधवार चार फरवरी की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है। पांच से 11 फरवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 19, 19, 19, 19, 18, 20, 21 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह, आठ, सात, आठ, नौ, 10, नौ डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। आठ, नौ और 11 फरवरी को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रहेंगे। शेष दिन आसमान साफ रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *