जियो स्टूडियोज़ ने खरीदी ऑस्कर विजेता ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ में 50.1 फीसद की हिस्सेदारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का ₹150 करोड़ में अधिग्रहण किया है। यह निवेश 2 फरवरी 2026 को पूरा हुआ, इस निवेश के साथ ही रिलायंस की मीडिया और कंटेंट इकाई जियो स्टूडियोज़ की मनोरंजन उद्योग में स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा स्थापित सिख्या एंटरटेनमेंट ने पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। सिख्या देश की एकमात्र प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। कंपनी को ऑस्कर पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस. और द एलीफेंट व्हिस्परर्स के लिए मिला है, जबकि मसान, सूररई पोट्रु और कथल जैसी फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जियो स्टूडियोज़ ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दर्शकों को दुनिया से जोड़ा है। धुरंधर, लापता लेडीज़ और स्त्री 2 जैसी सफल फिल्मों के जरिए जियो स्टूडियोज़ देश की कंटेंट इंडस्ट्री में एक मजबूत नाम बन चुका है। इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जियो स्टूडियोज़ की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा कि सिख्या एंटरटेनमेंट ने हमेशा ऐसी कहानियां पेश की हैं, जो गहराई से भारतीय होने के साथ-साथ वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ती हैं। यह साझेदारी उन क्रिएटर्स के साथ काम करने की हमारी दीर्घकालिक सोच को दर्शाती है, जो रचनात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक सच्चाई को महत्व देते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं सिख्या एंटरटेनमेंट के संस्थापक गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा कि हम हमेशा से मानते आए हैं कि कहानियों में लोगों को संस्कृतियों, भाषाओं और सीमाओं के पार जोड़ने की ताकत होती है। जियो स्टूडियोज़ के साथ यह साझेदारी हमें अपनी कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने और देशभर से नए टैलेंट को आगे लाने का अवसर देगी। यह साझेदारी आत्मविश्वास से भरे उभरते भारत की आवाज़ और कहानियों को और मजबूत करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


