आज भी देहरादून सहित उत्तराखंड के सात जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, बदलता रहेगा तापमान
उत्तराखंड के एक पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में भी कभी कभार बारिश हो रही है। फिलहाल आज दो फरवरी की सुबह से ही राजधानी देहरादून के अधिकांश स्थानों पर धूप खिल गई थी। कहीं कहीं बादल भी छाए हुए हैं। इसी तरह का मौसम राज्य के कई जिलों में है। दिन में धूप के चलते मैदानी क्षेत्र में ज्यादा सर्दी नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सोमवार दो फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तीन फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 2800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रहेगा। दोनों जिलों में कोहरा छाने की भी उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चार फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पांच फरवरी को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। छह फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। सात और आठ फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दो दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अनेक स्थानों पर अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद दो से तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। सप्ताह के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दो फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना का येलो अलर्ट है। तीन फरवरी को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज दो फरवरी 2026 की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। तीन फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 17, 19, 19, 19, 19, 19, 19 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह, सात, सात, आठ, आठ, आठ, नौ डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



