Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 25, 2026

लैंप लाइटिंग सेरेमनी में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने लिया सेवाभाव का संकल्प

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जौलीग्रांट में लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएससी नर्सिंग 2025 प्रथम वर्ष के 250 छात्र-छात्राओं ने सेवा-भाव का संकल्प लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के मदर टैरेसा सभागार में के नर्सिंग सभागार में लैंप लाइटिंग सेरेमनी की शुरूवात गुरू वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. संचिता पुगाजंडी, डॉ. कैथी ने संयुक्त रूप से डॉ. स्वामी राम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर फलोरेंस नाईटिंगल के चित्र के समक्ष छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर मोमबत्तियां जलाने के साथ सहानूभूति और मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि नर्सिंग डायरेक्टर डॉ. रेनू धस्माना ने संबोधित करते हुए कहा कि फलोरिंस नाईटिंगल को लेडी विद द लैंप के नाम से पुकारा जाता है। इन्होंने ही नर्सिंग पेशे को सम्मानित दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि नर्सिंग का मकसद अपने बेहतर कामों से मरीज को नई जिंदगी देना है। मरीज का जीवन नर्सों के हाथ में होता है, उन्होंने कहा कि मरीज के उपचार में किसी भी तरह का शार्टकट नही अपनाने की सलाह दी। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संचिता पुगाजंडी ने कहा कि मरीज के दर्द को समझें। इस अवसर पर हरलीन कौर, प्रीति प्रभा, नम्रता पुंडीर, शिवांगी हेमदन उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सर्जिकल प्रशिक्षण में एआई पर कार्यशाला आज
हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के जनरल सर्जरी विभाग की ओर से आज 17 दिसंबर को सर्जिकल प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में देश-विदेश से आये विशेषज्ञ सर्जिकल शिक्षा में उभरती हुई एआई-चालित प्रौद्योगिकियों से परिचित करायेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिम्स जौलीग्रांट के जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में वट्टीकुटी फाउंडेशन (यूएसए) और ओआरएसआई अकडमी (बेल्जियम) के विख्यात विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इस दौरान विशेषज्ञ सर्जिकल सिमुलेशन, कौशल मूल्यांकन, निर्णय समर्थन प्रणाली, और क्षमता-आधारित प्रशिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सर्जिकल प्रशिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना और चिकित्सा शिक्षा में वैश्विक प्रगति के अनुरूप तकनीकी-समर्थित शिक्षा को मजबूत करना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *