Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

कल से गिरने लगेगा देहरादून में रात का तापमान, दिन के तापमान में रहेगा उतार चढ़ाव, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड से बारिश वाले बादल फिलहाल उड़ चुके हैं। हालांकि, कहीं कहीं हल्के बादल तो हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसा पिछले कई दिनों से हो रहा है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आज सुबह से ही धूप खिल गई थी। कहीं कहीं आसमान में हल्के बादल भी हैं, लेकिन इनसे बारिश की उम्मीद कम है। वहीं, देहरादून के अधिकतम तापमान में तो उतार चढ़ाव की संभावना है। न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे गिरावट आएगी और रातें सर्द हो जाएंगे। फिर भी देहरादून में सुबह, शाम हल्की सर्दी है। देर रात को तो यदि रजाई या कंबल ना ओढ़ो तो पंखे की भी जरूरत नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में इन दिनों मौसम सर्द है। मैदानी क्षेत्र में मिलाजुला असर है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज गुरुवार 30 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानि कि इस दौरान बारिश की उम्मीद नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड के किसी भी जिले के लिए बारिश संबंधी कोई चेतावनी नहीं है। ना ही सर्दी के संबंध में अभी चेतावनी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
30 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 31 अक्टूबर से लेकर छह नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 26, 26, 25, 24, 25, 26, 26 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14, 13, 12, 13, 13, 13, 13 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान चार नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।