Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

उत्तराखंड में धीमी पड़ी बारिश, देहरादून बढ़ेगी गर्मी, 31 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानिए सात दिन का मौसम पूर्वानुमान

अब उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। देहरादून सहित कई मैदानी जिलों में सोमवार को कहीं कहीं हल्के छींटे पड़े, लेकिन फिर बूंदे थम गईं। इसी तरह का हाल अब पर्वतीय जिलों में भी होने लगा है। बारिश का क्रम थमने के साथ ही देहरादून सहित मैदानी जिलों में तो फिर से दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। उमस से लोग बेहाल होने लगे हैं। हालांकि, रात को तापमान में गिरावट से कुछ राहत है। वहीं, पर्वतीय जिलों में फिलहाल मौसम ठंडा होने लगा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
मंगलवार 23 सितंबर की सुबह से ही देहरादून में तेज धूप खिलने के साथ ही उमस भरी गर्मी पसीने निकाल रही है। इसी तरह का हाल अन्य मैदानी जिलों का भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 23 और 24 सितंबर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

25 सितंबर से 27 सितंबर तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। 28 सितंबर को उक्त जिलों के साथ ही नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 29 सितंबर को पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। फिलहाल बारिश संबंधी चेतावनी किसी जिले के लिए जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 24 से 30 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 30, 31, 32, 29, 28, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 22, 22, 22, 22, 21, 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में दिन काफी गर्म रहेंगे और रात को हल्की राहत मिल सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो तभी खबर बायरल होगी। बस इतना ध्यान रखिए।