Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में सात दिन तक भी जारी रहेगी ताबड़तोड़ बारिश, देहरादून सहित इन जिलों में आज ओरेंज अलर्ट, कल से रात होंगी ठंडी

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में तो भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार 12 सितंबर की देर शाम से देहरादून में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और शनिवार 13 सितंबर की सुबह तक गर्जन के साथ तेज बौछार जारी रही। लगातार बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में भूस्खलन हो रहा है। सड़कें बार बार बंद हो रही हैं। नदी नालों के किनारे रहने वालों को खतरा बना हुआ है। कारण ये है कि बारिश के दौरान जल प्रवाह बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों की सड़कों, चौक, कालोनियों में जल जमाव हो रहा है। यानि कि सड़कें तालाब का रूप धारण कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
फिलहाल देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में आज 13 सितंबर की सुबह से बारिश थमी हुई है। पूरी रात बिजली की गर्जन के साथ बारिश होती रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 13 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक राज्य के जिलों में अधिकांश या अनेक स्थानों पर, 17 से 19 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 13 सितंबर के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, पर्वतीय क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
फिलहाल देहरादून में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि रात के तापमान में अब आठ दिन तक धीरे धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार 13 सितंबर की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। कल 14 सितंबर से 20 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 27, 26, 26, 26, 27, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 22, 22, 22, 21, 21, 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। यानि की रात अब ज्यादा ठंडी होने वाली हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।