Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दून और नैनीताल पुलिस ने चलाया नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान, छह गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून और नैनीताल पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वालों के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड में देहरादून और नैनीताल पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वालों के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। देहरादून कोतवाली नगर पुलिस ने चार किलो 135 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भोला साहनी हाल निवासी बिंदाल बस्ती देहरादून, मूल निवासी ग्राम कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में की गई।
दस किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
नेहरू कालोनी पुलिस ने को चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भोला साहनी पुत्र राजकुमार निवासी सप्लाई गढ़ी कैंट थाना कैंट देहरादून मूल निवासी मोतनाजे थाना गयाघाट जिला दरभंगा बिहार के रूप में की गई।
नैनीताल पुलिस ने स्मैक के साथ दो को पकड़ा
नैनीताल पुलिस ने स्मैक के साथ दो को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थाना पुलिस ने समैक तस्कर फहीम पुत्र असलम निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास इंद्रा नगर थाना बनभूलपुरा को 2.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, मुखानी पुलिस ने 3.03 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान भाखड़ा पुल मुखानी से एक अभियुक्त निवासी लामाचौड़ थाना मुखानी को पकड़ा।


शराब पीकर वाहन चलाने में गिरफ्तार
विकासनगर पुलिस ने एक बाइक चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक सीज कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान खजान दास पुत्र मुन्ना दास निवासी ग्राम छमरोली थाना कालसी जनपद देहरादून के रूप में की गई।
शराब के 58 पव्वों के साथ गिरफ्तार
जनपद नैनीताल में मुखानी पुलिस ने गैस गोदाम रोड से एक तस्कर निवासी शरीफनगर थाना बहेड़ी, हाल निवासी रौले की पुलिया मुखानी को 48 पव्वे देशी शराब व 10 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।