Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, कल से गिरेगा देहरादून का तापमान, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

इन दिनों पहाड़ से लेकर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला चल रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव है। फिलहाल आज बुधवार दो जुलाई की सुबह से ही देहरादून में बारिश थमी हुई है। बीच बीच तेज धूप निकल रही है, जो असहनीय है। कहीं कहीं बादल भी हैं। ऐसी स्थिति राज्य के अन्य जिलों में भी है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के चलते कई सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। अनुमान है कि कल तीन जुलाई से देहरादून के अधिकतम तापमान में हल्की राहत मिल सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दो जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक राज्य के जिलों में अधिकांश या फिर अनेक स्थानों पर गरज और आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, नदी नालों का जल प्रवाह बढ़ने की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दो जुलाई से लेकर छह जुलाई तक राज्यभर के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। साथ ही लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार, दो जुलाई की दोपहर पौने एक बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। तीन जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 28, 29, 28, 27, 28, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 25, 25, 24, 24, 23, 24 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। नौ जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश संभव है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।