Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में मौसम हुआ सुहावना, फिलहाल नहीं पड़ी ज्यादा गर्मी, चार जून तक कहीं कहीं भारी बारिश संभावित

उत्तराखंड में फिलहाल मई माह के आखरी सप्ताह में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुहावने से मतलब ये है कि मई में ज्यादा गर्मी नहीं है। राजधानी देहरादून में भी पंखे के काम चल रहा है। रात को तो तेज गति में पंखा भी सहन नहीं हो रहा है। पर्वतीय जिलों में भी मौसम खुशगवार बना हुआ है। हालांकि, मैदानी जिलों में दिन के समय तेज धूप असहनीय है। गर्मी के मौसम में इतना गर्म नहीं होगा तो फिर गर्मी किस बात की। फिलहाल आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर चलने वाला है। इस तरह का मौसम जून माह के दूसरे पखवाड़े से शुरू होता था, लेकिन इस बार मौसम ने जल्दबाजी कर दी और मई माह की शुरुआत से ही कई जिलों में बादल अच्छे खासे बरस गए। फिलहाल आज गुरुवार की सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में बादल और धूप का मिलाजुला असर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 29 मई 2025 से लेकर चार जून 2025 तक राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं, या फिर अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में गर्जन के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने राज्यभर के लिए पांच दिन तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई से लेकर दो जून तक राज्य के कई जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकेगी। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। झोंकेदार हवाएं चलेंगी। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की भी संभावना है। मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि बारिश के दौरान सचेत रहने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर रहें। नदी और नालों के किनारे रहने वालों को भी सचेत रहने को कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 29 मई की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 30 मई से लेकर पांच जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 32, 32, 32, 31, 32, 32 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21, 21, 21, 21, 19, 19, 21 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।