Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

ग्राफिक एरा ने किया खाद्यान्न वितरण, वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने वितरित किए किट

देहरादून में ग्राफिक एरा ने कई जगह लोगों को खाद्यान्न किट वितरित किए। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने सैकड़ों लोगों को यह खाद्यान्न पैकेट दिए। इन पैकेटों में एक परिवार के लिए आठ से दस दिन की जरूरतों के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, चीनी, चायपत्ती आदि रखे गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा केवल शिक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थान सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। गौरतलब है कि कोविड काल में प्रधानमंत्री के आवाहन पर किसी को भूखा न रहने देने के लिए ग्राफिक एरा ने यह अभियान शुरू किया था। तब से यह सिलसिला चला आ रहा है। अब डॉ. राखी घनशाला ने क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में सोसायटी एरिया और मोहब्बेवाला समेत अनेक स्थानों पर ये पैकेट वितरित किए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।