Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में फुटबॉल टूर्नामेंट, पांच देशों के छात्र- छात्राओं ने दिखाया जोश

देहरादून में ग्राफिक एरा के फुटबॉल टूर्नामेंट में पांच देशों के छात्र-छात्राओं का जोशीला अंदाज देखने को मिला। बालक वर्ग में बीटेक पेट्रोलियम व बालिका वर्ग में पैरामेडिकल विभाग ने कब्ज़ा जमाया। इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में आयोजित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस टूर्नामेंट में भारत समेत साउथ सूडान, लाइबेरिया, लिसोथो व घाना के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विभागों की ओर से भाग लिया। पहला मैच पैरामेडिकल विभाग व एनसीसी टीम की छात्राओं के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के कुछ मिनटों में ही गोल दागकर पैरामेडिकल ने बढ़त बनाई। एनसीसी टीम से कड़ा मुकाबला मिलने के बावजूद पैरामेडिकल विभाग ने 1-0 से मैच अपने नाम किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बालक वर्ग में बीटेक कंप्यूटर साइंस व बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के बीच कांटे की टक्कर हुई। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाए रखा। समय के साथ मुकाबला और भी ज़्यादा रोमांचक होता गया। पेट्रोलियम विभाग मध्यांतर से पहले दो व मध्यांतर के बाद भी दो गोल दागने में कामयाब रहा। उन्होंने फाइनल्स में 4-0 से शानदार जीत हासिल की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह व रजिस्ट्रार डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने विजयी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व मेडल दिए। इस अवसर पर बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब बतिस्ता जॉन बतिस्ता को दिया गया। प्लेयर ऑफ द मैच केसी चुने गए। बालिका वर्ग में पवित्रा गुरुंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व रीता बैले प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। मैच के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर अपने सहपाठियों का मनोबल बढ़ाया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।