उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का पूर्वानुमान, अब कल से देहरादून सहित राज्यभर में होगी बारिश
उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान में एक बार फिर से बदलाव आया है। पहले आज यानि आठ अप्रैल से राज्यभर के जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब ऐसा नौ अप्रैल से हो सकता है। फिलहाल राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज आठ अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नौ अप्रैल से बढ़ेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के मुताबिक, नौ अप्रैल को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की और कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में इसी तरह का मौसम रहेगा। 13 अप्रैल को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में मामूली बारिश संभावित है। 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चार दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक राज्य के बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। उस दौरान कुछ जिलों में कहीं कहीं झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में बारिश और हवा के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
मंगलवार, आठ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 10 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। नौ अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 31, 28, 28, 31, 32, 33 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18, 18, 16, 15, 16, 17, 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



