Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंडः पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, तीन आइजी, छह कप्तान सहित दस आइपीएस और 16 निरीक्षकों को किया इधर उधर


उत्तराखंड के पुलिस महकमें में फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। तीन आइजी के कार्यों में बदलाव किया गया है। साथ ही दस आइपीएस के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इनमें छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। साथ ही निरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। देखिए सूची-


गृह सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश में तीन आइजी रैंक के अधिकारी अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, एपी अंशुमान के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं, दस आइएएस के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। इनमें छह जिलों के पुलिस कप्तान को बदल दिया गया है। अन्य को दूसरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में यातायात निरीक्षकों, दल नायकों, जनपद इकाइयों में प्रसार निरीक्षक, क्वार्टर मास्टर के भी तबादले किए गए हैं। इनकी संख्या 16 है। डीजीपी की कमान संभालने के बाद से पुलिस व्यवस्था में सुधार को लेकर अशोक कुमार लगातार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर बड़ा फेरबदल किया गया है।