Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव से मिला कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल, की गई ये मांग

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव सी रविशंकर से सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान संघ संगठन के महामंत्री रविंद्र सिंह चौहान ने सचिव को संघ की मांगों से बिंदुवार अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये की गई मांग
1- अनुदेशकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना।
2- एक अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञप्ति पर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना।
3-भंडार संवर्ग की वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
4- भंडार संवर्ग के पदोन्नति के चैनलों को अधिक बढ़ाया जाए।
5- अनुदेशक- कार्यदेशक का पदनाम परिवर्तन कर प्रशिक्षण अधिकारी व प्रशिक्षण अधीक्षक किया जाए।
6-अनुदेशक से कार्यदेशक के पद पर 100% विभागीय पदोन्नति एवं प्रशिक्षण प्रखंड का पृथक ढांचा बनाया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये रहे शामिल
सचिव के साथ आयोजित बैठक में संगठन की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष अमरीश कुमार, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेंद्र रावत, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कांबोज एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री जयप्रकाश सिंह उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।