Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में अभी चार दिन और परेशान करेगा घना कोहरा, पहाड़ों में रहेगी धूप


उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जनपदों में सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा छाने से लोगों की परेशानी दोगुना हो गई हैं। देहरादून का मैदानी इलाका, कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंह नगर हल्द्वानी में तो घना कोहरा छा रहा है। इससे तापमान में निरंतर गिर रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आई है। सर्द हवाएं चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही चटख धूप निकल रही है।
उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक चार दिन तक पहाड़ों में धूप रहेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही बढ़ा रहेगा। वहीं, चार दिन तक मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा। इससे तापमान गिरेगा। इस वजह से सर्दी बढ़ेगी। लोगों को दिक्कत रहेगी। उन्होंने सलाह दी है कि यदि जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकले। जब भी निकले तो पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। साथ ही वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी अलाव आदि पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चार दिन बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।