Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड में भी हो गई छठ पूजा की शुरुआत, देहरादून में बनाई जा रही कृत्रिम झील

छठ पूजा की शुरूआत आज मंगलवार यानि कि पांच नवंबर से नहाय खाय के साथ हो गई है। इसके बाद 06 नवंबर को खरना। सात नवंबर को सायंकालीन अर्घ्यदान और आठ नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के बाद पारण होगा। इसके साथ ही इस महापर्व का समापन भी होगा। उत्तराखंड में भी इस त्योहार का असर नजर आने लगा है। राजधानी देहरादून में भी बिहार के लोगों की ओर से ये त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। देहरादून में क्षेत्रवासियों के सहयोग से नई बस्ती, तेगबहादुर रोड डालनवाला स्थित छठ पूजा स्थल पर हर साल कृत्रिम झील का निर्माण किया जाता है। इस स्थान की आज साफ सफाई करवाई गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने आज कृत्रिम झील के स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने हर्ष जताते हुए कहा कि बहुत कम समय में छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छठ पूजा में हजारों लोग इस स्थल पर आकर पूजा करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि को छठ पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह बिहार के सबसे कठिन व्रतों में से एक है। मान्यता है कि छठ मइया का व्रत रखने वाले व विधि-विधान से पूजा करने वालों के परिवार को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।