Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

देहरादून का मौसम हुआ सुहावना, सुबह, शाम और रात को गुलाबी ठंड, जानिए उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मताबिक, 22 अक्टूबर तक भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल पर्वतीय जिलों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं, देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में सुबह, शाम और रात को गुलाबी सर्दी पड़ रही है। यानि कि मौसम सुहावना बना हुआ है। फिलहाल देहरादून के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले सात दिन भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 16 अक्टूबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 17 से 23 अक्टूबर तक देहरादून का तापमान अलग अलग दिन 27 और 28 डिग्री तक रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक रहने की संभावना है। 16, 18, 20 अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।