Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

देहरादून में अब सात दिन एक जैसा रहेगा मौसम, सेहत का रखें ख्याल, जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। हालांकि, आज रविवार 13 अक्टूबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 से 19 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में भी सुबह, शाम और रात सर्द होने लगी हैं। हालांकि, दिन का तापमान पूर्वानुमान से दो से तीन डिग्री ज्यादा पहुंच रहा है। ऐसे में दिन में धूप असहनीय लग रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 13 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 14 से 20 अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर रहेगा। तापमान में उतार चढ़ाव के मद्देनजर वायरल, खांसी, जुकाम, बुखार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें पूरी बाजू के कपड़े पहनाने के साथ ही रात को उनका विशेष ध्यान रखा जाए। 20 अक्टूबर तक देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।