Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

प्राकृतिक उत्पादों पर केंद्रित रहा ग्राफिक एरा का फैशन शो

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित फैशन शो ‘तस्व’ के दूसरे दिन भी प्राकृतिक उत्पादों से बने परिधानों की धूम रही। फैशन प्रैजेन्टेशन शो का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइन ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा के प्रो. केपी. नौटियाल ऑडिटोरियम में सस्टेनेबिलिटी पर आधारित फैशन प्रैजेन्टेशन शो में मुख्य अतिथि सेलेब्रिटी डिजाइनर डॉ. संजना जॉन ने कहा कि ग्राफिक एरा के युवा डिजाइनरों के परिधान, प्रकृति के संरक्षण के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे। ये डिजाइन फैशन के लिए युवाओं के पैशन को बखूबी दर्शा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फैशन शो में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व नागालैंड की संस्कृतियों पर आधारित परिधान और पुरानी डेनिम व माइक्रो माडल यार्न का उपयोग करके बनाए गए परिधान प्रस्तुत किए गए। शो में कुलपति डॉ. संजय जसोला, एचओडी. डॉ. ज्योति छाबड़ा, शिक्षक -शिक्षिकाएं और छात्र- छात्राएं भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।