Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

उत्तराखंड जंगल राज की ओर अग्रसर, भाजपा नेताओं को अपराध की खुली छूटः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड अब बिहार और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर धीरे धीरे जंगल राज की श्रेणी का राज्य बन रहा है। इसमें सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के अपराधी प्रवृत्ति के नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में पूरी तरह से चौपट हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए आज पूरी तरह से भाजपा सरकार और भाजपा जिम्मेदार है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं में भाजपा नेता या भाजपा के संरक्षण में पल रहे अपराधी जिम्मेदार हैं। धस्माना ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार, यौन उत्पीडन, हत्या छेड़छाड़ के अधिकांश मामलों में अपराधी भाजपा के नेता वा सरकार के दायित्वधारी का नाम सामने आया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी से लेकर सल्ट और मुकेश बोरा प्रकरण में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं में अपराधी सीधे सीधे भाजपा से जुड़े पदाधिकारी या दायित्वधारी ही हैं। नेपाल सीमा से गोली बरामद होना और इस मामले में गिरफ्तार भाजपा विधायक के भाई को बचाने के लिए पूरी भाजपा बेशर्मी से पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि चाल चरित्र चेहरा की बात करने वाली सनातन और राष्ट्रभक्ति का ढोंग और प्रपंच करने वाले भाजपाई चमोली की एक छेड़छाड़ की घटना को तो जमीन आसमान एक कर अल्पसंख्यक वर्ग की दुकानों पर तोड़फोड़ करते हैं। मुख्यमंत्री तक उस मामले पर बयान देते हैं, किंतु भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा साल्ट में नाबालिग के साथ यौनाचार, हरिद्वार में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा नाबालिग का रेप व हत्या, दुग्ध संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश बोहरा द्वारा महिला के साथ यौनाचार, भाजपा विधायक के भाई का 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा जाने के मामले में पूरी भाजपा को सांप सूंघ जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से हर दूसरे आपराधिक मामले में अपराधी भाजपा का निकल रहा है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि सत्ता के संरक्षण में अपराध की संस्कृति भाजपा उत्तराखंड में भी ले आई है। राज्य जो देवभूमि कहलाता है, वह धीरे धीरे बिहार और उत्तरप्रदेश की तर्ज पर जंगल राज बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अब चुप बैठने वाली नहीं है। पार्टी पूरे प्रदेश में चौपट कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतर कर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेगी। इसकी शुरुआत हम कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश भर में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। आगामी दिनों में पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर इस आंदोलन को करेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *