Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

देहरादून में फिर से शुरू हुई झमाझम बारिश, गिरा तापमान, जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। मंगलवार की शाम से ही राजधानी देहरादून में बारिश का जो दौर शुरू हुआ, वह बुधवार चार सितंबर को भी जारी है। यानि कि देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज चार सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक राज्यभर के जिलों में अनेक जगह या कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राहत की बात ये है कि देहरादून के तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन येलो अलर्ट
चार से छह सितंबर तक राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट है। सात और आठ सितंबर को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। पांच से 11 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 29, 28, 29, 31, 32, 31, 31 डिग्री रह सकता है। इसी तहह न्यूनतम तापमान 10 सितंबर तक 24 डिग्री और 11 सितंबर को 23 डिग्री रहेगा। साथ ही लगभग रह दिन देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।