Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

देहरादून में फिर से सताने लगी गर्मी, उत्तराखंड में सात दिन तक जारी रहेगी बारिश, कल से मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, अब बारिश का क्रम कुछ धीमा हो गया है। ऐसे में राजधानी देहरादून में गर्मी फिर से सताने लगी है। शनिवार 31 अगस्त को देहरादून का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। ये अगस्त माह में सबसे अधिक तापमान रहा। हालांकि, आज से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। कल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हो सकता है कि आठ सितंबर को फिर से गर्मी लोगों को परेशान करे। भारी बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। 31 अगस्त की शाम के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की करीब 122 सड़कें अवरुद्ध थीं। इनमें लोनिवि की 45, पीएमजीएसवाई की 77 सड़कें हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
रविवार एक सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही धूप खिल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज एक सितंबर से लेकर सात सितंबर तक राज्यभर में अलग अलग स्थानों पर कुछ जगह, अधिकांश जगह, अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में साफ है कि अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, एक सितंबर से चार सितंबर तक राज्यभर में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट है। पांच सितंबर को हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी सारे जिलों में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार एक सितंबर की पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे देहरादून का तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ये अधिकतम तापमान रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। दो से आठ सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 29, 29, 29, 28, 29, 31 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान छह सितंबर को छोड़कर अन्य सभी दिन 24 डिग्री रहेगा। छह सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आठ सितंबर तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।