Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने भारत को दिलाया छठा मेडल, कांस्य पदक पर किया कब्जा

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने भारत को पेरिस ओलंपिक में छठा मेडल दिलवाया। यह कुश्ती में पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल रहा। भारतीय पहलवान ने पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अमन ने ब्रॉन्ज मेडल का मैच प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ के खिलाफ खेला था। भारत को अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में, एक ब्रॉन्ज मेडल हॉकी में, एक ब्रॉन्ज मेडल कुश्ती में और एक सिल्वर मेडल जैलविन में मिल चुका है। इस मेडल जीतने की खुशी में पीएम मोदी ने अमन सहरावत को खास अंदाज़ में बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुकाबले में अमन ने 13-5 के शानदार स्कोर से जीत अपने नाम की। सेमीफाइनल मैच गंवाने के बाद अमन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई किया था। अमन की जीत पर सभी के अंदर खुशी की लहर दिखाई। फिलहाल अभी तक पेरिस ओलंपिक में भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अमन की इस जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि हमारे पहलवानों को अधिक गौरव धन्यवाद! पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए अमन सहरावत को बधाई। उनका समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से झलकती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले हुए टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 मेडल जीते थे, जो एक ओलंपिक में भारत के सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बन गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भारतीय एथलीट्स टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। टोक्यो में भारत ने एक गोल्ड मेडल भी जीता था। वहीं पेरिस भारत को अब भी गोल्ड मेडल का इंतज़ार है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।