Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के साथ ही डोईवाला नगर पालिका का होगा उच्चीकरणः डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। इसी तरह गढ़वाल मंडल के डोईवाला नगर पालिका को तृतीय श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो इन क्षेत्रों का विकास तो होगा ही साथ में अच्छी सुविधायें भी प्राप्त होंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरुवार को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार अल्मोड़ा नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम तथा पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम में करने का विचार कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डा. अग्रवाल ने बताया कि देहरादून जनपद के डोईवाला की तृतीय श्रेणी की नगर पालिका को उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में कुछ लोग नगर निगम बनाने को लेकर सीमा विस्तार जैसी भ्रांतियां फैला रहे हैं, जो कि गलत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डा. अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सिर्फ नगर पालिकाओं का उच्चीकरण पर विचार कर नगर निगम बनाया जायेगा। इसमें सीमा विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चीकरण होने से निकायों का विकास होगा और साथ ही बेहतर सुविधाएं भी शामिल हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।