Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

ग्राफिक एरा में विदेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह 22 को, सात देशों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह 22 जुलाई को होगा। समारोह में सात देशों के छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। दीक्षांत समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से देहरादून में ग्राफिक एरा के केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में होगा। हाई कमीशन ऑफ लेसोथो के काउंसलर थबांग लिनस खोलूमो मुख्य अतिथि होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में वर्ष 2024 में उत्तीर्ण छात्रों को उपाधि दी जाएगी। उपाधि पाने वालों में लाइबेरिया, साउथ सुडान, जिंबॉब्वे, युगांडा, जांबिया, डी आर कांगो आदि देशों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन छात्र-छात्राओं ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए, एमएससी, बीबीए, बीएससी, बीए जैसे कोर्स किए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला और एंबेसी ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ युगांडा के एजुकेशन ऐटशे बेकर नानतावुना बालूनिवा मौजूद रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।