उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, पांच दिन का अलर्ट, 21 जुलाई से और तेज होगी बारिश
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद भी मैदानी क्षेत्र में तापमान में गिरावट नहीं आई है। उल्टे रात को कम तापमान में भी उसम भरा मौसम होने के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं। फिलहाल पांच दिन तक राज्यभर में बारिश का अलर्ट है। इसके अगले दो दिन बारिश में वृद्धि की संभावना है। बारिश से मैदानी इलाकों में जलभराव के रूप में लोग मुसीबत झेल रहे हैं। वहीं, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं। हालांकि, सरकारी एजेंसियां सड़क खोलने के काम में लगातार लगी हुई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड का मौसम
राजधानी देहरादून सहित मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 16 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक राज्य के जिलों में अनेक या अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अगले दो दिन 22 जुलाई तक बारिश की रफ्तार में वृद्धि हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का अलर्ट
16 से 20 जुलाई तक राज्य के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। हालांकि, इस अवधि में 17 और 18 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के दौरान कहीं कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। नदी और नालों का प्रवाह तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
मंगलवार 16 जुलाई की दोपहर 12 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। तापमान की न्यूनतम सीमा 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 17 से 23 जुलाई तक अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 31, 32, 31, 29, 29 डिग्री रह सकता है। आज से लेकर 23 जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



