Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

भारत के संविधान को छंदबद्ध कर बनाया विश्व रिकार्ड, दून की निशा, मणि और कविता समेत 142 साधकों ने निभाई भूमिका

देश-विदेश में रह रहे 142 छंद साधकों ने भारतीय संविधान के मूल रूप को 26 प्रकार के छंदों में भारत का संविधान छंदबद्ध कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इसमें प्रमुख संपादक डॉ. ओमकार साहू मृदुल ने मुख्य भूमिका निभाते हुए अथक प्रयास कर सबको एक सूत्र में बाँधा, जो व्यवसाय से चिकित्सक हैं। सह संपादक डॉ. मधु शंखधर अध्यापिका हैं। साथ ही डॉ. सपना दत्ता रेलवे में अधिकारी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली स्थित हिन्दी भवन के कार्यक्रम में देहरादून की निशा अतुल्य , मणि अग्रवाल ‘मणिका’ व कविता बिष्ट ‘नेह ‘को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि निशा अतुल्य का छंदों के संसार में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ये पाँचवा कीर्तिमान है। इन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 एवं 80 की धाराओं को दोहा, रोला और कुकुभ छंद में छंदबद्ध किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस उपलब्धि पर उन्हें नई दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पुस्तक विमोचन में मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार थी। समारोह की अध्यक्षता पदमश्री डॉ श्याम सिंह शशि ने की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राम सिंह वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली, पंकज शर्मा एडिटर आजतक न्यूज़ चैनल, शकुंतला कालरा वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली, डॉ संतोष खन्ना पूर्व जज दिल्ली हाई कोर्ट, डॉ चेतन आनंद उपन्यासकार, कवि एवं पत्रकार तथा आलोक कुमार भारत प्रमुख गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उपस्थित थे। निशा अतुल्य के अतिरिक्त देहरादून से सम्मान पाने वालों में प्रसिद्ध कवयित्रियाँ डॉ इंदु अग्रवाल, कविता बिष्ट नेह व मणि अग्रवाल मणिका रहीं, जिनके लेखन से देहरादून का गौरव बढ़ाया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।