Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

एक दिन की बारिश ने गिराया देहरादून का तापमान, उड़ाई बिजली, अब हर दिन उत्तराखंड में होगी बारिश

उत्तराखंड में तपती गर्मी से लोगों को अब हल्की राहत मिलने लगी है। बुधवार की दोपहर को राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो क्रम गुरुवार 20 जून की सुबह तक भी चलता रहा। वहीं, तेज हवाएं चलने से 19 जून को कई जगह पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। ऐसे में देहरादून के कई इलाकों में बिजली बुधवार की दोपहर से लेकर देर रात तक गुल रही। फिलहाल अब उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश के हर दिन होने का अनुमान है। ऐसे में देहरादून सहित कई जिलों में मौसम खुशगवार होने लगा है। साथ ही आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का हाल
गुरुवार 20 जून की सुबह देहरादून में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। दिन चढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर धूप निकल गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 20 जून और कल 21 जून को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कुछ जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 22 जून को हरिद्वार को छोड़कर राज्यभर में बारिश हो सकती है। 23 और 24 जून को पूरे राज्य में कुछ जगह या अनेक जगह बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अब बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को पूरे राज्यभर में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 दून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट है। 23 और 24 जून के लिए पूरे प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
गुरुवार 20 जून की दोपहर एक बजे तक देहरादून का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। 21 जून को भी इसी तरह का तापमान रह सकता है। 22 से 27 जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 38, 36, 36, 35, 34, 33 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 27, 27, 24, 25, 24, 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 से 27 जून तक देहरादून में ठीकठाक बारिश की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *