Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बीजेपी ने उत्तराखंड, एमपी और हिमाचल की छह सीटों के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तराखंड राज्य की दो विधानसभा सीट के साथ ही हिमाचल और मध्य प्रदेश में रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है और 13 जून को मतदान होना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में बदरीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र भंडारी को बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया है। राजेंद्र भंडारी कुछ माह पूर्व कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस सीट पर बीजेपी ने उन पर ही विश्वास जताया है। वहीं, हरिद्वार जिले में स्थित मंगलौर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी ने करतार सिंह भडाना को प्रत्याशी घोषित किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसबा से होशियार सिंह चम्बयाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (अजजा) विधानसभा सीट से कमलेश शाह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *