Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 7, 2026

उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में होगी पांच दिन तक बारिश, इन जिलों में चलेंगी हीट वेव

इन दिनों उत्तराखंड के मैदानी जिले गर्मी से तप रहे हैं। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश हो रही है। ऐसे चार दिन तक मैदानी जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल देहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। इसमें ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शुक्रवार 17 मई से लेकर 20 मई तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 21 मई को इन जिलों के साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में भी बारिश का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों के लिए अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 17 मई को देहरादून, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं हीट वेव चलने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 20 मई तक इन जिलों के साथ ही पौड़ी, चंपावत और नैनीताल के मैदानी इलाकों में भी हीट वेव चलेंगी। इसके अलावा 18 से 21 मई तक के लिए बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
17 मई की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 18 से 24 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 39, 39, 38, 38, 38, 38, 38 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26, 26, 25, 26, 26, 27, 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *