Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल, अब राजधानी देहरादून में सताएगी गर्मी

उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बारिश तो हो रही है, लेकिन मैदानी इलाके तपने लगे हैं। यही नहीं राजधानी देहरादून भी तगड़ी गर्मी झेल रही है। आने वाले दिनों में दून में गर्मी से लोग बेहाल हो सकते हैं। कारण ये है कि अब तापमान में वृद्धि की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 मई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल 15 मई से लेकर 16 मई तक राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 17 मई को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में, 18 मई को इन जिलों के साथ ही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 14 मई की दोपहर पौने दो बजे देहरादून का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 21 मई तक देहरादून का तापमान क्रमशः 37, 38, 39, 40, 39, 40, 39 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23, 24, 25, 26, 25, 26, 26, 26 डिग्री रह सकता है। यानि कि आने वाले दिनों में देहरादून में भीषण गर्मी पड़ने जा रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।