Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने ली मतदान की शपथ, 13 को सिविल डिफेंस के साथ निकालेंगे बाईक रैली निकालेंगे

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में युवाओं ने जिम्मेदारी से मतदान करने और मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। उच्च शिक्षा निदेशालय के आग्रह पर ग्राफिक एरा में मतदाता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर ग्राफिक एरा में अभियान चलाकर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को अपने मत अधिकारों का प्रयोग करने की महत्वता की जानकारी दी गई और कक्षाओं में इसकी सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। आज विश्वविद्यालय परिसर में हजारों छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मतदान बढ़ाने को शिक्षक व वार्डन 13 को बाईक रैली निकालेंगे
लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस और ग्राफिक एरा मिलकर 13 अप्रैल को एक बड़ी बाईक रैली निकालेंगे। इस विशाल रैली में शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं और वार्डन शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन व ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला के नेतृत्व में यह रैली निकाली जाएगी। यह बाईक रैली पोस्ट ऑफिस रोड, ट्रांसपोर्टनगर, बल्लूपुर, गढ़ी कैंट, राजभवन मार्ग, दिलाराम चौक, बहल तिराहे, ई.सी. रोड, सर्वे चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंच कर सम्पन्न होगी। चीफ वार्डन डॉ घनशाला ने कहा कि रैली के जरिये लोगों को मतदान के लोकतांत्रिक अधिकार की महत्ता बताकर इसके उपयोग के लिए जागरुक किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।