Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड में 96 सड़कें बंद, दो दिन बाद तेज होगा बारिश का क्रम, गर्मी से मिल सकती है राहत

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, मैदानी इलाकों में अब गर्मी भी तंग कर रही है। एक बार फिर से दो दिन बाद बारिश का क्रम तेज होने जा रहा है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में गर्मी से भी राहत मिल सकती है। फिलहाल राज्यभर में करीब 96 सड़कें भूस्खलन से बंद हैं। इनमें एक एनएच, लोनिवि की 42 सड़कें, पीएमजीएसवाई की 53 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों को खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
सोमवार 23 सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में तेज धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 25 सितंबर से बैारिश का क्रम तेज होगा। राज्यभर के जिलों में 29 सितंबर तक कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों के लिए दो दिन का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर के लिए पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिन इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 24 से 30 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 30, 28, 27, 27, 28, 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25, 24, 23, 22, 22, 22, 22 डिग्री रह सकता है। 25 से 29 सितंबर तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।