Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

95 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हुआ कोरोना, लगवा चुकी हैं कोरोना के टीके

ब्रिटेन की 95 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को ये जानकारी दी।

ब्रिटेन की 95 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को ये जानकारी दी। शाही महल ने एक सूचना में कहा है कि महारानी को कोविड-19 के कारण सर्दी जैसे सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। महारानी अभी अपने विंडसर पैलेस में ही हैं और अगले कुछ दिनों तक सिर्फ सामान्य कामकाज ही करेंगी। वह पिछले साल ही कोरोना की दूसरी डोज भी लगवा चुकी थी।
बकिंघम पैलेस ने जानकारी देते हुए कहा कि क्वीन आज COVID पॉजिटिव पाई गई हैं। महारानी हल्के ठंड जैसे लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, लेकिन आने वाले सप्ताह में वे विंडसर में कुछ हल्के कामों को करना जारी रखेंगी। बकिंघम पैलेस के एक बयान में कहा गया है, “उन्हें चिकित्सा सहायता दी जाती रहेगी और सभी उचित दिशानिर्देशों का पालन करेंगी। महारानी के बेटे और वारिस, प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने की शुरुआत में COVID पॉजिटिव पाए गए थे।
इंग्लैंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार अपने घर पर 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। हालांकि क्वारंटाइन जल्द खत्म करने के लिए पॉजिटिव पाए गए शख्स को छह और सात दिनों में लगातार दो नेगेटिव टेस्ट का विकल्प दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *