Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बीजेपी की दूसरी सूची में 72 नाम, निशंक और तीरथ का पत्ता कटा, त्रिवेंद्र और अनिल बलूनी पर जताया विश्वास, देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया है। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र की नागपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। गडकरी इसी सीट से मौजूदा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के सीएम पद से एक दिन पहले इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया है। खट्टर हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ेंगे। पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल के हमीरपुर से टिकट मिला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी इससे पहले 2 मार्च को 195 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में केंद्र शासित प्रदेश दादर व नगर हवेली से 1, दिल्ली से 2, गुजरात से 7, हरियाणा से 6, हिमाचल प्रदेश से 2, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 20, तेलंगाना से 6, त्रिपुरा से 1 और उत्तराखंड से 2 उम्मीदवार का ऐलान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की बात की जाए तो पौड़ी सीट से पूर्व सीएम एवं वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत का पत्ता कट गया है। उनके स्थान पर अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया है। अनिल बलूनी इससे पहले राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं, हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक का भी पत्ता कट गया। उनके स्थान पर इस बार बीजेपी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें पूरी सूची


नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *