Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 27, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के 606 मिले नए मरीज, 665 लोग हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 606 नए संक्रमित मिले। वहीं, 665 लोग स्वस्थ हुए। आज राहत वाली बात ये रही कि बढ़ते कोरोना मौत के आंकड़ों पर आज कुछ लगाम लगी। आज प्रदेश में कोरोना से छह लोगों की जान गई।


उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 57648 हो गया है। इनमें से 50820 लोग स्वस्थ हुए। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 5338 हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 924 लोगों की जान जा चुकी है।


आज देहरादून में सर्वाधिक 165 व हरिद्वार में 117 कोरोना पॉजिटिव मिले। नैनीताल जिले में 94, पौड़ी में 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले। उत्तरकाशी में 31, उधमसिंहं नगर में 25 व टिहरी में 22 लोग कोरोना से संक्रमित मिले।


आज एम्स ऋषिकेश में 21 वर्षीय महिला, मैक्स अस्पताल में 53 वर्षीय महिला, हिमालयन अस्पताल में 60 वर्षीय महिला व 62 वर्षीय पुरुष, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 36 व 73 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।