उत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 51 नए संक्रमित, चार की मौत, 6077 का टीकाकरण
सोमवार का दिन भी उत्तराखंड में कोरोना के लिहाज से राहत भरा रहा। आज 51 नए संक्रमित मिले। वहीं, 139 लोग स्वस्थ हुए। आज चार लोगों की कोरोना से मौत हुई।

सोमवार का दिन भी उत्तराखंड में कोरोना के लिहाज से राहत भरा रहा। आज 51 नए संक्रमित मिले। वहीं, 139 लोग स्वस्थ हुए। आज चार लोगों की कोरोना से मौत हुई। सबसे अच्छी बात ये है कि वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1081 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 96180 हो गई है। इनमें से 92105 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1648 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। आज भी सर्वाधिक देहरादन में 27 संक्रमित मिले। छह जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, आज 6077 लोगों के कोरोना के टीके लगे। अब तक प्रदेश में कुल 37305 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं।








