Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, एलबीएस अकादमी पहुंचे 485 प्रशिक्षु अधिकारी आइसोलेट, कराई जा रही जांच

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की देश में दस्तक देने के बाद से ही उत्तराखंड में भी अलर्ट है। हालांकि अभी तक राज्य में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया। इसके बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की देश में दस्तक देने के बाद से ही उत्तराखंड में भी अलर्ट है। हालांकि अभी तक राज्य में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया। इसके बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) भी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। अकादमी में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के 485 प्रशिक्षु अधिकारियों के पहुंचते ही उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इनकी संख्या 485 बताई जा रही है। साथ ही सभी की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है।
अकादमी में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी 96वें फाउंडेशन कोर्स के लिए पहुंचे हैं। यह प्रशिक्षण मार्च 2022 तक चलेगा। अकादमी के नियमों के तहत सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का अनिवार्य रूप से शारीरिक परीक्षण कराया जाता है। ताकि वह स्वस्थ रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। हालांकि, कोरोना की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम को प्राथमिकता पर रखा गया है। केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षु अधिकारियों को आइसोलेट करने के साथ ही रविवार से आरटी-पीसीआर जांच भी शुरू कर दी गई है।
तमाम अन्य स्टाफ व कार्मिकों की जांच भी कराई जा रही है। जांच की जिम्मेदारी कैलाश अस्पताल को दी गई है।

अकादमी प्रशासन के मुताबिक प्रशिक्षु अधिकारियों व स्टाफ को मास्क पहनने व सैनिटाइजेशन करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर उसकी सूचना तत्काल देने को कहा गया है। प्रशिक्षु अधिकारियों के स्वास्थ्य पर 24 घंटे निगरानी के लिए अकादमी के चिकित्सा केंद्र को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र की टीम देहरादून के जिला सर्विलांस अधिकारी के भी निरंतर संपर्क में है।