Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के 473 नए संक्रमित मिले, नौ की हुई मौत

उत्तराखंड में कोरोना के 473 नए संक्रमित मिले। वहीं, चिंताजनक ये है कि मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है। आज फिर कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई। वहीं, कोरोना से आज 404 लोग स्वस्थ हुए। पर्वतीय जनपदों में चमोली, नैनीताल और पौड़ी में भी कोरोना लगातार वार कर रहा है।


उत्तराखंड में कोरोना के अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 64538 पहुंच गई। इनमें से 59227 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 1056 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3736 हैं।


आज फिर देहरादून में सर्वाधिक 163 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। उधमसिंह नगर में 57, हरिद्वार में 55, चमोली में 48, पौड़ी में 40 व नैनीताल में 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले। आज एम्स ऋषिकेश में दो, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में एक, मिलिट्री अस्पताल पिथौरागढ़ में एक, एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल में तीन, हिमालयन अस्पताल में एक और सीएमआइ अस्पताल में एक की मौत कोरोना से हुई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।