Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में आज कोरोना ने दी कुछ राहत, पांच सौ से कम मिले नए संक्रमित, चार की मौत, बाहरी राज्यों से आए सात संक्रमित

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना से कुछ राहत मिली। आज पांच सौ से कम मरीज मिले। वहीं, आज चार लोगों की कोरोना से मौत हुई। आज कोरोना के कुल 424 नए मरीज मिले, वहीं, 346 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77997 हो गई। इनमें से 70634 लोग स्वस्थ हुए। 1285 लोगों की अब तक कोरोना से जान जा चुकी है। वहीं, वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 5223 हैं। आज भी देहरादून में सर्वाधिक 171 नए संक्रमित मिले। आज दून मेडिकल कॉलेज में 45 वर्षीय महिला, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 65 वर्षीय पुरुष, एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में 72 व 75 वर्षीय दो पुरुषों की कोरोना से मौत हुई।


देहरादून में बाहरी राज्यों से आने वाले सात मिले संक्रमित
आज देहरादून जनपद की आशारोड़ी चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 561 सैंपल लिए गए, जिनमें 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। रेलवे स्टेशन पर 432 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिनमें 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त कुल्हाल चेक पोस्ट पर 61 तथा आईएसबीटी पर 2 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।