Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 39वीं यूजी आईएपी क्विज-2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने डायग्नोस्टिक दक्षता का किया प्रदर्शन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के बाल रोग विभाग की ओर से 39वीं यूजी आईएपी क्विज-2026 के कॉलेज राउंड का सफल आयोजन किया गया। आदि कैलाश सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और पीडियाट्रिक्स के विभिन्न क्षेत्रों में अपने ज्ञान, क्लीनिकल रीजनिंग, डायग्नोस्टिक स्किल्स एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता में ओम बोरकर और जान्हवी टापरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित मिश्रा और सिमरन शर्मा रनर-अप रहे। विजेता एवं रनर-अप टीमों को मुख्य अतिथि प्रति-कुलपति डॉ. ए.के. देवरानी एवं महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रति-कुलपति डॉ. ए.के. देवरारी ने विद्यार्थियों की दक्षता, आत्मविश्वास और शैक्षणिक तैयारी की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने बाल रोग विभाग द्वारा स्नातक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सनोबर वसीम ने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की समृद्ध विरासत और युवा चिकित्सा पेशेवरों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विजेता टीम अब यूजी आईएपी क्विज़ के डिविजनल राउंड में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगी, जहाँ उसका मुकाबला राज्य के अन्य कॉलेजों की विजेता टीमों से होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्विज का संचालन डॉ. नीरुल पंडिता एवं डॉ. सोनम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सनोबर वसीम, डॉ. अल्पा गुप्ता, डॉ. अनिल रावत, डॉ. आशीष कुमार सिमल्टी, डॉ. नितिका अग्रवाल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. ज्योति वालिया, डॉ. सोनम अग्रवाल, डॉ. मंदीप खालसा, डॉ. तल्हा रहमान, डॉ. हरप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।