Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड में मिले 364 नए कोरोना संक्रमित, देहरादून में दो नए कंटेनमेंट जोन, अब आठ क्षेत्र में लॉकडाउन 

देहरादून में दो नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनकी संख्या अब आठ हो गई है। इन क्षेत्रों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है।

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दो अप्रैल को 364 नए संक्रमित मिले। 194 लोग स्वस्थ हुए। दो लोगों की मौत हुई। वहीं, देहरादून में दो नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनकी संख्या अब आठ हो गई है। इन क्षेत्रों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। कोई घरों से बाहर नहीं निकलेगा। आज एम्स में 42 वर्षीय महिला और नीलकंठ अस्पताल नैनीताल में 62 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई।


उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 2404 हो गए हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 101275 हो गई है। 95649 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1721 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।


आठ क्षेत्र में लॉकडाउन
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार को दो नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें देहरादून में 196 डीएल रोड क्षेत्र का हिस्से की एक गली को, ओल्ड सर्वे रोड देहरादून के एक हिस्से को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस तरह कंटेनमेंट जोन की संख्या आठ हो चुकी है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश में साफ कहा गया था कि इन स्थानों पर लॉकडाउन वाली स्थिति रहेगी।

किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इस तरह अब प्रदेश में देहरादून में ही आठ कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। गोविंद नगर रेसकोर्स, गोलवे कोटेज सेंट जोर्ज स्कूल बार्लोगंज मसूरी, नेहरू कालोनी देहरादून स्थित मकान नंबर 144 का क्षेत्र, ऋषिकेश में गुमानीवाला क्षेत्र की गली नंबर तीन, देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक क्षेत्र का एक इलाका, नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश स्थित गीता कुटीर, गीता संस्कृत महाविद्यालय ग्राम हरिपुर कलां में पहले से ही कटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां लॉकडाउन वाली स्थिति है। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार के एक सदस्य ही सरकारी मोबाइल वाहन तक जा सकेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।