Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

शिक्षक दिवस पर ग्राफिक एरा में संस्कृति के रंग, नई खोज व शोध के लिए 306 शिक्षक सम्मानित, दो शिक्षकों को दिए एक-एक लाख

शिक्षक दिवस पर देहरादून में ग्राफिक एरा में एक भव्य समारोह का आयोजन करके नई खोजों, पेटेंट और शोध के क्षेत्र में नये आयाम छूने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस पर देहरादून में ग्राफिक एरा में एक भव्य समारोह का आयोजन करके नई खोजों, पेटेंट और शोध के क्षेत्र में नये आयाम छूने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। नई खोजों के लिए प्रोफेसर वारिज पंवार और डॉ. पंकज गौतम व डॉ. नवीन कुमार वाजपेई को एक-एक लाख रुपये के नगद पुरुस्कार से नवाजा गया।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने समारोह में कहा कि शिक्षकों को समय के साथ बदलना होता है। हर आठ-दस साल में छात्र-छात्राओं की पीढ़ी बदल रही है। नई पीढ़ी को बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए उन्हें समझना और उनके साथ एलाइन होना जरूरी है। अन्यथा पढ़ने –पढ़ाने का तारतम्य बिगड़ सकता है।
उन्होंने ग्राफिक एरा में अब बेस्ट टीचर और बेस्ट एलुमिनाई का अवार्ड शुरू करने की घोषणा भी की। डॉ घनशाला ने ग्राफिक एरा में शिक्षकों और स्टाफ को परिवार के रूप में स्वीकार किए जाने का उल्लेख करते हुए दुख दर्द बांटने के लिए उठाये गए तमाम कदमों की जानकारी दी। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समारोह में शिक्षकों, स्टाफ और एलुमिनाई व उनके परिवारों की मदद के लिए उठाये कदमों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा नई खोजों और शोध के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। डॉ कमल घनशाला ने समारोह में स्व. जगजीत सिंह की गजल – तुमको देखा तो ये ख्याल आया, जिंदगी धूप तुम घना साया… गाकर खूब वाहवाही लूटी। उनका दूसरा गाना- तेरे आने की जब खबर महके… भी बहुत पसंद किया गया।

समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. वारिज पंवार, डॉ पंकज गौतम, डॉ नवीन कुमार, डॉ. मांगेराम, डॉ अनिता पांडेय, डॉ अभिलाषा मिश्रा, डॉ कुमुद पंत, डॉ भाष्कर पंत, डॉ डी आर गंगोडकर और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डॉ विजय कुमार, डॉ दीपक वर्मा, डॉ ज्योति छाबड़ा, डॉ व्रिंस विमल, डॉ शिप्रा गुप्ता, जसमीत कालरा, डॉ टीकम सिंह और डॉ राजेश कुमार उपाध्याय के साथ 306 शिक्षकों को नई खोज, नये पेटेंट, शोध कार्य आदि के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों और एलुमिनाई ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें एलेक्सजेंडर, डॉ कपिल चौधरी, विशाल चौहान, डॉ संजीव कुमार, आस्था गौड़, सौम्या गुप्ता, दिवास तिवारी, मैनेजमेंट की शिक्षिकाओं के समूह नृत्य भी बहुत पसंद किए गए। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटडी के चांसलर डॉ आर सी जोशी, कुलपति डॉ राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला भी मौजूद रहे।