Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

उत्तराखंड में नए साल का तीसरा दिन भी कोरोना के लिहाज से राहत भरा, 267 मिले नए संक्रमित, 244 हुए स्वस्थ, पांच मौत


उत्तराखंड में नए साल का तीसरा दिन भी कोरोना के लिहाज से राहत भरा रहा। रविवार को 267 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 244 लोग स्वस्थ हुए। आज पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई। उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91811 हो गई है। इनमें से 87705 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, कोरोना से 1527 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 4376 हैं। आज भी देहरादून में सर्वाधिक 123 और नैनीताल में 54 संक्रमित मिले।