Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 254 नए कोरोना संक्रमित, नौ की मौत, 483 मरीज हुए स्वस्थ

नए साल का पांचवा दिन भी कोरोना के लिहाज से उत्तराखंड में राहत भरा रहा। मंगलवार को उत्तराखंड में 254 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले। 483 लोग स्वस्थ हुए। आज नौ लोगों की कोरोना से मौत हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92366 हो गई है। इनमें से 85883 लोग स्वस्थ हुए। 1544 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3717 हैं। आज भी सर्वाधिक देहरादून में 90 व नैनीताल जिले में 76 लोग संक्रमित मिले।