Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

एलबीएस अकादमी में फिर मिले 24 नए कोरोना संक्रमित, दो दिन के भीतर संख्या हुई 57

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक (एलबीएस) अकादमी में लगातार दूसरे दिन भी 24 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले। अब यहां दो दिन के भीतर कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 57 हो चुकी है। बता दें कि एक दिन पहले यहां 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अकादमी परिसर स्थित छह आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए उन्हें सील कर दिया गया था। प्रशिक्षुओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी अकादमी की ओर से ट्विट करके दी गई थी।
अकादमी के मुताबिक 95वें फाउंडेशन कोर्स के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा आदि केंद्री संस्थाओं के 428 प्रशिक्षु अधिकारी इस वक्त अकादमी में मौजूद हैं। दो दिन के भीतर अकादमी में कुल 162 की जांच कराई गई थी। इनमें 57 प्रशिक्षु अधिकारी पॉजिटिव पाए गए। सब को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
अकादमी की ओर से सभी कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग की गई है। ट्रेनी अधिकारियों के साथ उनके काउंसलर और निदेशक खुद लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी कोरोना पॉजिटिव ट्रेनी अधिकारियों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अकादमी में रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार किए जा रहे हैं। 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।