Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

ग्राफिक इरा में अंतराष्ट्रीय एनालिटिकल संगोष्ठी के तीसरे दिन 21 शोधपत्र प्रस्तुत

देहरादून में ग्राफिक इरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय एनालिटिकल संगोष्ठी और प्रदर्शनी के अंतिम दिन 21 शोधपत्र प्रस्तुत किये गए। सीएसआईआर (आईआईपी) के डॉ. नीरज अत्रे ने बायोफ्यूल फीड, खाद्य तेल आदि से बायोफ्यूल बनाने एवं उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किये।

देहरादून में ग्राफिक इरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय एनालिटिकल संगोष्ठी और प्रदर्शनी के अंतिम दिन 21 शोधपत्र प्रस्तुत किये गए। सीएसआईआर (आईआईपी) के डॉ. नीरज अत्रे ने बायोफ्यूल फीड, खाद्य तेल आदि से बायोफ्यूल बनाने एवं उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किये। ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के प्रोफ. (डॉ.) आशीष थपलियाल ने विश्लेषणत्मक रसायन को प्रोटीन एवं ड्रग मॉडलिंग में उपयोगी बताया।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एचएन नागराजा, सीएसआईआर (आईआईपी) के डॉ. एसएस रे, सीएसआईआर (आईआईपी) के डॉ. वाईके शर्मा, आइएसएएस के अध्यक्ष डॉ. क्रिस्टोफर, संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार, संगोष्ठी के सह-समन्वयक डॉ. राजकुमार, सचिव डॉ. अरुणिमा और समस्त कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।