Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड में 205 सड़कें बंद, सात दिन तक भी जारी रहेगी बारिश, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में भले ही बारिश का क्रम धीमा पड़ा है, लेकिन अभी मानसून की बारिश की विदाई नहीं हुई है। सात दिन भी यानि आज तीन सितंबर से लेकर नौ सितंबर तक राज्यभर में अनेक जगह या कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के चलते 205 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें लोनिवि की 79, पीएमजीएमवाई की 126 सड़कें हैं। ये आंकड़े दो सितंबर की शाम तक के हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में अलर्ट
मंगलवार तीन सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में कहीं कहीं धूप और कहीं कहीं बादल हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया है। चार से छह सितंबर तक राज्यभर में और सात सितंबर को हरिद्वार और उधमसिंह नगर को छोड़कर अन्य सारे जिलों में येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार तीन सितंबर की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 सितंबर तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 30, 28, 29, 31, 32, 31 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।