Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी के 196 कनिष्ठ अभियंता बहाल

उत्तराखंड में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनवरत प्रयासों के परिणाम स्वरूप आखिरकार हड़ताल के दौरान हटाये गये लोक निर्माण विभाग के 196 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं को पुनः बहाल कर दिया गया है।

उत्तराखंड में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनवरत प्रयासों के परिणाम स्वरूप आखिरकार हड़ताल के दौरान हटाये गये लोक निर्माण विभाग के 196 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं को पुनः बहाल कर दिया गया है। विभाग में संविदा पर कार्यरत कुल 304 कनिष्ठ अभियंता (सिविल, प्राविधिक, विद्युत, यांत्रिक) में से 181 हड़ताली और 16 कनिष्ठ अभियंता जो हड़ताल में शामिल नहीं थे, ऐसे सभी 196 संविदा कर्मी को बहाल कर दिया गया है। इन सबको संविदा विस्तार न दे कर सेवा से हटा दिया गया था। शेष 90 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली के लिए प्रकरण वित्त विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें भी कार्य कर रख लिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने हड़ताल के कारण हटाए गए कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली पर प्रसन्नता व्यक्त की है।इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया कि उन्होने इनकी बात को सुना और उन्हें पुनः सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों का अनुभव है। वर्षा के कारण पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही है ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।